MP : मुख्यमंत्री ने राज्य की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्या उद्यान के पास देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन दर्शन से प्रेरित राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यों पर आधारित विकास यात्रा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला और सुमित मिश्रा, श्रवण चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
यह प्रदर्शनी यादव के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद द्वारा वर्ष 2023 से अब तक लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और उनके क्रियान्वयन पर आधारित है।