Jabalpur जबलपुर : सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक घोड़ा ऑटो-रिक्शा के अंदर फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर की है। जबलपुर के नागरथ चौक पर दो घोड़े आपस में लड़ने लगे।
लोगों ने घोड़ों को भगाने की काफी कोशिश की, लेकिन असफल रहे। लड़ते-लड़ते घोड़े एक शोरूम में घुस गए, इस दौरान शोरूम में तोड़फोड़ भी हुई। इसके बाद घोड़े लड़ते-लड़ते सड़क पर आ गए। इसी दौरान सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा वहां से गुजर रहा था और इसी दौरान एक घोड़े ने सीधे उसमें टक्कर मार दी। घोड़े के ई-रिक्शा में घुसने से चालक समेत दो सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने घोड़े को ऑटो से बाहर निकाला। इस घटना के बाद लोग स्थानीय प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जानवरों को इस तरह खुला घूमने के लिए न छोड़ा जाए।