Madhya Pradesh मध्यप्रदेश : अशोक नगर में 24 घंटे के अंदर दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। शुक्रवार को नाले की तेज धारा में बहकर 26 वर्षीय एक युवक और ढाई साल के एक बच्चे की मौत हो गई।
पहली घटना पिपरई थाना अंतर्गत मूडरा गांव में हुई, 26 वर्षीय मृतक की पहचान विनोद बलुआ के रूप में हुई है। युवक नाले के दूसरी तरफ किसी के यहां काम करता था। विनोद काम के लिए घर से निकला था और नाला पार करते समय पानी के तेज बहाव में बह गया। जब वह घर नहीं लौटा, तो परिवार के सदस्यों ने उसे आसपास खोजा। नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
अशोकनगर की एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने उसी जगह से तलाश शुरू की, जहां से विनोद नाला पार करता था। तलाश के दौरान विनोद का शव थोड़ी दूरी पर झाड़ियों में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पिपरई के सरकारी अस्पताल भेज दिया है।