MP : पुलिस बल की भर्ती के लिए अलग बोर्ड बनाया जाएगा

Update: 2025-04-29 09:06 GMT

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : पुलिस में कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर समेत अन्य ग्रेड-थ्री पदों पर भर्ती के लिए अलग से बोर्ड बनाया जाएगा। यह बोर्ड भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने में मदद करेगा। वर्तमान में कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से भर्ती की जा रही है, जिसमें पूरी प्रक्रिया में करीब दो साल का समय लगता है। शनिवार को पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डीजीपी कैलाश मकवाना को इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने को कहा है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद बोर्ड का गठन किया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बैगा, सहरिया आदि पिछड़ी जनजातियों के युवाओं को पुलिस में भर्ती करने के लिए विशेष योजना बनाई जाए।

Tags:    

Similar News