Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : प्रदेश में प्री-मानसून का दौर चल रहा है, जिसमें आंधी-तूफान और मौसम में नाटकीय बदलाव देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर समेत 36 जिलों में अलर्ट जारी किया है। नरसिंहपुर समेत 6 जिलों में हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहने का अनुमान है। इससे पहले गुरुवार को 10 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी और बारिश जारी रही। मौसम विभाग के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक के मुताबिक, अभी मध्य प्रदेश के ऊपर से एक टर्फ गुजर रहा है। साथ ही, दो चक्रवाती हवाएं भी सक्रिय हैं, जिसके चलते मौसम के मिजाज में नाटकीय बदलाव देखने को मिल रहा है।