Morena: भाजपा नेता के घर पर भारी गोलीबारी

Update: 2025-08-28 07:06 GMT
Morena मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जब अज्ञात हमलावरों ने पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी के घर पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। बाइक सवार हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर दो राउंड फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कमिश्नर कॉलोनी रोड की बताई जा रही है। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुँचे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा था। पूर्व विधायक रघुराज कंसाना ने घटना के बाद कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए और प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया। आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
Tags:    

Similar News