Indore इंदौर: खजराना गणेश मंदिर में प्रवेश को लेकर एक बार फिर विवाद देखने को मिला है. जहां एक व्यक्ति ने मंदिर में प्रवेश को लेकर गार्ड से बदसलूकी शुरू कर दी. विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना बुधवार सुबह की है जहां indore के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में मंदिर प्रबंधन में लगे गार्ड से एक व्यक्ति ने बदसलूकी शुरू कर दी.
वहां ड्यूटी पर मौजूद महिला Guard ने जब मामले को रोकने की कोशिश की तो व्यक्ति ने उसके साथ भी बदसलूकी शुरू कर दी. वीडियो में व्यक्ति गार्ड को धमकाते हुए और महिला गार्ड से बदसलूकी करते हुए उसे रासुका लगाने की धमकी देते हुए नजर आ रहा है. वीडियो में व्यक्ति महिला गार्ड के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए भी देखा जा सकता है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Tags: