Meghnagar: स्नेहलता अध्यक्ष और अलका महामंत्री नियुक्त

Update: 2024-10-07 16:14 GMT
Meghnagar मेघनगर। अखिल भारतीय राजेंद्र जैन महिला परिषद की मेघनगर शाखा की आगामी 3 वर्षों के लिए नवीन कार्यकारिणी पूज्य साध्वी भगवंत  तत्वलताश्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा की निश्रा एवं महिला परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  सुनीता मुथा और अनीता रूनवाल की उपस्थिति में चयन किया गया। जिसमें सर्वानुमति से शाखा अध्यक्ष  स्नेहलता मनोहरलालजी कावड़िया को एवं शाखा महामंत्री  अलका सुभाषजी लोढा को नियुक्त किया गया।
महिला परिषद की नवनियुक्त मीडिया प्रभारी  खुशी मुथा और प्रचार मंत्री  वर्षा जैन ने सन्युक्त जानकारी देते हुए बताया कि, कार्यकारिणी में संरक्षक  रुपकुंवर भंडारी,  सुशीला लोढ़ा, परामर्शदाता  प्रेमलता रांका,  शांता भंडारी, को उपाध्यक्ष  साधना लुणिया,  कल्पना रांका,  सपना भंडारी सहमंत्री  सुमन भंडारी,  सीमा भंडारी,  कुसुम कांठी, कोषाध्यक्ष  वंदना कोठारी, संगठन मंत्री  विमला कोठारी,  अंगुरबाला रूनवाल, शिक्षा मंत्री  पुष्पा सेठ,  निशा बाफना वैयावच्च मंत्री  मधु चोरड़िया,  संगीता वी. भंडारी,  संगीता एस. भंडारी पर्यावरण मंत्री  प्रमिला भंडारी,  शर्मिला लुनावत, प्रचार मंत्री  वर्षा जैन,  सपना सेठ, मीडिया प्रभारी  खुशी मुथा,  पूजा कावड़िया, सांस्कृतिक मंत्री  राखी लोढ़ा,  चेतना कोठारी,  शालू रांका को नियुक्त किया गया।


 




 


वही प्रदेश कार्यालय से संपर्क हेतु प्रदेश प्रतिनिधि  अर्चना कावड़िया,  अनीता लुनावत और राष्ट्रीय कार्यालय से संपर्क हेतु राष्ट्रीय प्रतिनिधि  सुनीता मुथा और  अनीता रूनवाल को सर्वानुमति से नियुक्त किया गया। नवीन कार्यकारिणी के गठन पर श्रीसंघ अध्यक्ष शांतिलाल लोढ़ा, दिलीप कोठारी, विमल जैन, नरेंद्र राका, शैलेश भंडारी, सुभाष लोढ़ा, सुजानमल लोढ़ा, पंकज रांका, परिषद अध्यक्ष देवेंद्र जैन, राजेंद्र लुनावत, राकेश लोढ़ा, गौरव कोठारी, रजत कावड़िया, राहुल लोढ़ा, राहुल रूनवाल, ज्ञान मंदिर के मनोहर चौरडिया, शरद बाफना, सहित समाजजनों ने शूभकामनाए बधाई दी।
Tags:    

Similar News

-->