Mauganj मऊगंज: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के बंधवा मोड़ में मंगलवार की सुबह अचानक एक तेंदुआ भाजपा नेता और पूर्व पार्षद भोपाल सीएम सिंह पटेल के घर में घुस आया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि ग्राम आंबी के बच्चे खेत में बैठे थे. तभी अचानक तेंदुआ बच्चों पर झपट पड़ा और पूर्व पार्षद भाजपा नेता सीएम सिंह पटेल के घर में घुस गया|
जिससे घर का दरवाजा बंद हो गया और इस मामले की सूचना वन विभाग को दी गई. ग्रामीणों से सूचना मिलते ही नईगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई. साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए का रेस्क्यू किया|