Madhya Pradesh :सड़क हादसे में 3 लोगो की दर्दनाक मौत

Update: 2025-09-30 06:47 GMT
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के पन्ना में नवरात्रि की खुशियाँ मातम में बदल गईं। कोतवाली थाना अंतर्गत पन्ना-अजयगढ़ बाईपास पर मंगलवार, 30 सितंबर को एक दर्दनाक हादसा हुआ। भीषण सड़क हादसे में दो बहनों और एक भाई की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस और बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत पन्ना जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, चीमट निवासी लाल करण आदिवासी (19) पुत्र तुंगा आदिवासी और दो बहनें अनारकली आदिवासी (10) और अंजलि आदिवासी (13) पुत्र रणधीर आदिवासी, बाइक पर माता पद्मावती बड़ी देवन के दर्शन कर घर लौट रहे थे, तभी अजयगढ़ बाईपास पर छतरपुर से पन्ना की ओर आ रही एक टूरिस्ट बस क्रमांक एमपी 16 पी 0273 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पंचनामा कार्यवाही के बाद पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि अंजलि और अनारकली सगी बहनें हैं, जो अपने मामा के बेटे लालकरण आदिवासी के साथ दर्शन कर घर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। पन्ना कोतवाली टीआई रोहित मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद बस और बाइक को जब्त कर लिया गया है। बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
Tags:    

Similar News