Madhya Pradesh : मानसून के जाने से पहले 28-29 सितंबर को भारी बारिश का एक आखिरी दौर

Update: 2025-09-26 07:42 GMT

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश से मानसून के विदा होने से पहले एक आखिरी बार जोरदार बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने 28 और 29 सितंबर को इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर और उज्जैन संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। भोपाल में गुरुवार को तेज धूप खिली रही और शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इंदौर और ग्वालियर में भी मौसम साफ रहा। मंडला-रीवा में 1.75 इंच बारिश हुई। वहीं, उज्जैन, जबलपुर, सतना, सिवनी, सीधी, उमरिया और बालाघाट में बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के चार जिलों नीमच, श्योपुर, भिंड और मुरैना से मानसून पहले ही विदा हो चुका है।

Tags:    

Similar News