मध्यप्रदेश : TI के खिलाफ विधायक धरने पर, पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-06-21 13:20 GMT

जनता से रिश्ता : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में महिला पार्षद प्रत्याशी के पति के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना सोमवार देर रात शहपुरा नगर परिषद के वार्ड 5 की है। जबलपुर जिले के शहपुरा थाने में सोमवार की रात कई घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इस दौरान कांग्रेस विधायक अपने समर्थकों के साथ देर रात शहपुरा के थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी कर पहुंचे। जहां विधायक थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए।विधायक का आरोप है उनके प्रत्याशियों को भारतीय जनता पार्टी के लोगो के द्वारा अपहरण किया गया हैं। और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। कांग्रेस विधायक ने शहपुरा थाना प्रभारी पर भी गंभीर आरोप लगाने के साथ तत्काल हटाने की मांग की हैं। शहपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस प्रत्याशी अनीता बर्मन के पति अशोक बर्मन अचानक ही गायब हो गए। जिसकी सूचना लगते ही कांग्रेस विधायक संजय यादव अपने समर्थकों के साथ शहपुरा थाने पहुंचे। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने दवाब बनाने के लिए उनके प्रत्याशी के पति का अपहरण कर लिया है।

कांग्रेस विधायक संजय यादव ने शहपुरा में हुई घटना को लेकर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को इससे अवगत भी करवाया। साथ ही उन्होंने कहा कि शहपुरा थाना प्रभारी को हटाया जाए। प्रत्याशियों की जान को खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने प्रत्याशियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी की।

सोर्स-bhopalsmaachar

Tags:    

Similar News