जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मध्यप्रदेश में नगर पालिका के चुनाव परिणाम जनता का मूड बता रहे हैं। एक नगरपालिका ऐसी है जिसके 15 वार्डों में से 10 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। कांग्रेस का तो सूपड़ा साफ हो गया। एक भी कैंडिडेट नहीं जीता।मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले की वारासिवनी नगर पालिका में मध्य प्रदेश के सबसे चौंकाने वाले चुनाव परिणाम आए हैं। इस नगर पालिका में कुल 15 वार्ड हैं। इनमें से 10 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं। शेष 5 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। कांग्रेस पार्टी का तो सूपड़ा साफ हो गया। एक भी प्रत्याशी चुनाव नहीं जीता।

वारासिवनी नगर पालिका चुनाव परिणाम के सबक
जनता का मूड बदल गया है। मध्यप्रदेश में अब केवल दो विकल्प नहीं रहे। यदि भाजपा और कांग्रेस के नेता किसी गुप्त समझौते के तहत टिकट वितरण करेंगे तो जनता विकल्प का चुनाव कर सकती है। सिंगरौली महापौर के अलावा मध्य प्रदेश के कई जिलों में आम आदमी पार्टी के पार्षद भी चुनाव जीत गए हैं। तीसरी ताकत का उदय हो रहा है।
source-mpbreaking


Tags: