Madhya Pradesh: किसान कल्याण मिशन को कैबिनेट की मंजूरी मिली

Update: 2025-04-16 05:47 GMT

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : किसानों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान मंत्र पर केन्द्रित करते हुए मंत्रि-परिषद ने मंगलवार को मध्यप्रदेश किसान कल्याण मिशन को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। मिशन का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना, जलवायु अनुकूल फसलों की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना, जैव-विविधता एवं परम्परागत कृषि ज्ञान का संरक्षण, पोषण एवं खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा किसानों की उपज का समुचित मूल्य दिलाना है। मिशन के अन्तर्गत किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा संचालित किसान कल्याणोन्मुखी योजनाओं को एक मंच पर लाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि क्षेत्र का योगदान 39 प्रतिशत है। वर्ष 2002-2003 में कृषि उत्पादकता (किग्रा प्रति हेक्टेयर) 1,195 थी जो वर्ष 2024 में बढ़कर 2,393 हो गई। यह 200 प्रतिशत वृद्धि है। 2002-03 में फसल उत्पादन 224 लाख मीट्रिक टन था जो बढ़कर 723 मीट्रिक टन हो गया तथा इसकी वृद्धि 323 प्रतिशत है।

Tags:    

Similar News

null