मध्यप्रदेश : आंधी, बारिश, बाढ़ सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर कंट्रोल रूम नंबर जारी

Update: 2022-06-15 09:25 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : भोपाल। कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया के निर्देश पर भोपाल जिले में बाढ़, अतिवृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति से निपटने के लिए जिला कार्यालय, नगर निगम, सदर मंजिल, फायर बिग्रेड स्टेशन (फतेहगढ़) में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा जो 15 जून से 15 अक्टूबर तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा। बाढ़ कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 0755-2540220 एवं 2701401 तथा 2542222 होगा।जारी आदेश अनुसार बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी श्रीमती वंशिका इगंले प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख मोबाइल नम्बर-7587974185 होंगे तथा श्रीमती स्मिता भूषण सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख मोबाइल नम्बर 8871855520 लिंक अधिकारी होंगे। बाढ़ कंट्रोल रूम 24 घण्टे क्रियाशील रहेगा। इसके लिए जिला बाढ़ आपदा नियंत्रण में पटवारी और अन्य कर्मचारियों की पारी आधार पर ड्यूटी लगाई गई हैं।श्री योगेश पारे, नजूलवृत्त टीटी नगर, मोबाइल नम्बर 7879418278श्री दिनेश साहू, राजस्व निरीक्षक, नजूल वृत्त बैरागढ़, मोबाइल नम्बर 7489751666, श्री प्रमोद श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक, तहसील कोलार, मोबाइल नम्बर 9893729491, श्री कुंवरलाल कुशवाह, राजस्व निरीक्षक, तहसील हुजूर, मोबाइल नम्बर 9329310758 आदि कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं।

सम्बंधित कर्मचारियों को प्रभारी बनाया गया है। 8-8 घण्टे की शिफ्ट में कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है इसके लिए लैण्ड लाईन नम्बर और मोबाइल नम्बर भी जारी किए गए हैं।
सोर्स-mpbreaking
Tags:    

Similar News

-->