जल्द ही महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व और नवजात शिशु की उचित देखभाल करने के लिए जन जागरूकता चलाएगी अभियान मध्य प्रदेश सरकार

मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व और नवजात शिशु की उचित देखभाल करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएगी

Update: 2022-06-16 13:23 GMT

मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व और नवजात शिशु की उचित देखभाल करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएगी। गर्भावस्था के नौ महीने हर महिला के लिए खास होने के साथ ही चुनौतीपूर्ण भी होते हैं। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को सही देखभाल और सही खानपान की जरूरत होती हैं। वहीं, बच्चे के जन्म के बाद नवजात शिशु की सही देखभाल करना भी जरूरी है ताकि उसे आने वाली गंभीर बीमारियों और कुपोषण से बचाया जा सके।

सरकार गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद महिलाओं की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं को अच्छी देखभाल सुनिश्चित करने और तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के संकल्प को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा पूरे प्रदेश में जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का हिस्सा प्रदेश का कोई भी नागरिक बन सकता है और सुरक्षित मातृत्व में अपना योगदान दे सकता है। इस अभियान के लिए सार्थक और लोकप्रिय नाम सुझाने में सहभागी बनकर नागरिक इनाम भी जीता सकते हैं।
अभियान के लिए सार्थक और उपयोगी नाम सुझाने के लिए -
⦁ प्रतिभागी mp.mygov.in पर लॉग इन कर अपनी प्रविष्टी जमा कर सकते हैं।
⦁ प्रविष्टी जमा करने के लिए लिंक - https://mp.mygov.in/task/suggest-name-campaign-ensure-safe-motherhood-and-proper-baby-care/ है।
⦁ प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2022 है।
⦁ प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय पुरस्कार 5 हजार और तृतीय पुरस्कार की राशि 3 हजार रुपये है।


Similar News