मध्यप्रदेश : बढ़ेगी किसानों की आय, शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी

Update: 2022-06-22 11:33 GMT

जनता से रिश्ता : मध्य प्रदेश (MP) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) ने किसानों की आय (MP Farmers Income) बढ़ाने के लिए नए तरीके की तैयारी शुरू करने के आदेश दिए हैं। दरअसल किसानों की आय बढ़ाने वाली बूटी की आपूर्ति में सहायक देवारण्य योजना (devarnya yojana) को लेकर सीएम शिवराज ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने औषधीय पौधों (medicinal plants) की खेती के लिए समय अनुकूल है। इसके साथ ही इसके प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश भी अधिकारी कर्मचारियों को दिए गए हैं। जिसके बाद सक्षम स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से किसानों को चिन्हित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि औषधीय पौधों की खेती, किसानों के लिए लाभदायक है। बदलती वैश्विक परिस्थितियों और स्वास्थ्यगत आवश्यकताओं के परिणामस्वरूप जड़ी-बूटियों का महत्व और उनकी माँग बढ़ी है। औषधीय पौधों की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित देवारण्य योजना समयानुकूल है। प्रदेश में इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त और सक्षम स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से कृषकों को चिन्हित किया जाए।किसानों को आवश्यक प्रशिक्षण, क्षमता विकास और उत्पादों की बिक्री के लिए सही मार्केट लिंकेज स्थापित करने की व्यवस्था की जाए। आयुर्वेदिक उत्पादों से जुड़ी कम्पनियों की माँग के अनुसार प्रदेश में औषधीय पौधों की खेती को प्रोत्साहित करें। किसानों को भी प्र-संस्करण प्रक्रिया से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर देवारण्य योजना की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव उद्यानिकी तथा खाद्य प्र-संस्करण जे.एन. कंसोटिया, प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास उमाकांत उमराव, प्रमुख सचिव आयुष प्रतीक हजेला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव कृषि अजीत केसरी बैठक में वर्चुअली सम्मिलित हुए। देवारण्य योजना का क्रियान्वयन वन विभाग के साथ कृषि, उद्यानिकी, आयुष और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है।

सोर्स-MPBREAKING

Tags:    

Similar News

-->