Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम मंगलवार को संभवतः सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे। दोनों कक्षाओं के परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव सीएम हाउस में हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और डिप्लोमा इन प्री-स्कूल एजुकेशन (डीपीएसई) मुख्य परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित करेंगे। मंडल ने सोमवार शाम को इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी। मुख्य परीक्षाओं के परिणामों के बाद इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाली दूसरी परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की जाएगी। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत पहली बार किसी विषय में फेल हुए छात्रों के साथ-साथ जो पास हो गए हैं लेकिन अपने डिवीजन या अंकों में सुधार करना चाहते हैं।