मध्य प्रदेश निकाय चुनाव: भाजपा नेता ने कार्यालय में केरोसिन डाल की आत्मदाह की कोशिश

Update: 2022-06-18 09:16 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : जानकारी के मुताबिक, देवास भाजपा कार्यालय पहुंचकर भोजराज सिंह जादौन नामक शख्स ने खुद पर केरोसीन डाल लिया। हालांकि कार्यकर्ताओं ने उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद रोक लिया। जादौन का आरोप है कि वार्ड नंबर 25 से पार्टी ने एक बाहरी व्यक्ति को टिकट दे दिया है। आरोप है कि भाजपा जिलाध्यक्ष और महामंत्री ने वार्ड का टिकट बेच दिया है।

जिलाध्यक्ष को बुलाने की मांग कर रहे थे जादौन
इससे पहले भोजराज सिंह जादौन के साथ कई कार्यकर्ता देवास स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि जिलाध्यक्ष को मौके पर बुलाया जाए लेकिन जब वह नहीं आए तो जादौन ने खुद पर केरोसीन डाल लिया। इसके बाद जब वह माचिस जलाकर आत्मदाह की कोशिश करने लगे तो कार्यकर्ताओं ने काफी मुश्किल से उन्हें रोका।
वहीं दूसरी ओर जबलपुर पश्चिम विधानसभा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन बाजपेई ने टिकट न मिलने के बाद अपने 50 पदाधिकारियों के साथ पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका कहना है कि हम इंदिरा गांधी वॉर्ड से लगातार मेहनत कर रहे थे लेकिन हमारी जगह किसी ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया जा रहा है, जिसे खुद ही नहीं पता था कि उसको टिकट मिलेगी।

सोर्स-hindustan

Tags:    

Similar News

-->