मध्यप्रदेश : BJP के वरिष्ठ नेता का जलाया पुतला

Update: 2022-06-19 06:34 GMT

सोर्स-hindustan

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : ग्वालियर नगर निगम के वार्ड 56 के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता, पूर्व विधायक एवं मप्र बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल का पुतला जलाया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुन्नालाल गोयल ने क्षेत्र के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता अनूप शिवहरे का टिकट कटवाकर अपने समर्थक बनती बघेल को टिकट दिलवा दिया जो गलत है।आक्रोशितBJP कार्यकर्ता नाका चन्द्रबदनी क्षेत्र में इकठ्ठा हुए और नेता मुन्नालाल गोयल का पुतला जलाया। आपको बता दें कि अनूप शिवहरे एडवोकेट हैं , बार एसोसिएशन ने भी भाजपा से अनूप शिवहरे को टिकट देने की मांग की थी लेकिन पार्टी ने मांग को अनसुना कर दिया।

आपको बता दें कि भाजपा को ग्वालियर की सूची फ़ाइनल करने में बहुत माथापच्ची करनी पड़ी क्योंकि यहाँ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया , सांसद विवेक शेजवलकर और पार्टी के पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करना था, जो एक टेढ़ा काम था। बावजूद इसके कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, बहरहाल ये आक्रोश अभी सड़क पर है देखना होगा इसका चुनाव परिणामों पर कितना असर पड़ता है।

सोर्स-hindustan

Tags:    

Similar News

-->