Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के इंदौर के भंवरकुआं इलाके में उस समय हंगामा मच गया, जब एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम करने वाले एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को अचानक हार्ट अटैक आया और वह अपनी कुर्सी से गिर गया। हादसे के तुरंत बाद, साथी उसे पास के अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक, मरने वाले का नाम शिवनारायण मालवीय (31) था, जो मूसाखेड़ी का रहने वाला था।
वह तीन इमली में मौजूद अजय एंटरप्राइजेज नाम की मोबाइल की दुकान पर काम करता था और एक कस्टमर का मोबाइल फोन फाइनेंस कर रहा था, तभी उसे अचानक चक्कर आया और वह गिर गया। शिवनारायण के भाई रामगोपाल ने बताया कि उसका भाई सुबह बिल्कुल नॉर्मल था और हमेशा की तरह काम पर चला गया था, लेकिन थोड़ी देर बाद दुकान से फोन आया कि वह गिर गया है। परिवार ने बताया कि डॉक्टरों का मानना है कि यह साइलेंट हार्ट अटैक हो सकता है, हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगा।