Madhya Pradesh: NH-30 पर केले से लदा ट्रक पलटा, लोगों ने भरे बैग

Update: 2025-10-07 02:02 GMT
Madhya Pradesh: केले से लदा ट्रक पलटा, एक स्कूली छात्रा समेत तीन घायल: राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में केले से लदा एक ट्रक पलट गया। सोमवार को मैहर-रीवा रोड राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर लखवार गाँव के पास केले से लदा एक तेज़ रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।इस दुर्घटना में एक स्कूली छात्रा के साथ-साथ ट्रक का चालक और खलासी भी घायल हो गए। घटना के बाद, बिखरे हुए केलों को बटोरने के लिए होड़ मच गई और लोग अपने रिश्तेदारों को केले बाँटते देखे गए।
यह घटना मैहर थाना क्षेत्र के लखवार गाँव के पास हुई। अमरपाटन के लालपुर निवासी ट्रक चालक कमलेश साकेत (45) ने बताया कि वह ट्रक में केले लादकर अमरपाटन की ओर जा रहा था। सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से बचने के लिए उसने अपना रास्ता बदला, जिससे ट्रक पलट गया।
Tags:    

Similar News