मध्यप्रदेश : 997 गैर लाइसेंसी हथियार जब्त

Update: 2022-06-23 12:34 GMT

जनता से रिश्ता : मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव (MP Panchayat elections) और नगरीय निकाय चुनाव (MP Urban body election) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। एक तरफ पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से पहले प्रथम चरण का प्रचार 23 जून की अपराहन 3:00 बजे से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। वही नगरीय निकाय चुनाव में लगे अधिकारी कर्मचारी को लेकर भी नवीन आदेश जारी किए गए हैं।दरअसल सचिव राज्य निर्वाचन आयोग (Secretary State Election Commission) राकेश सिंह ने बताया है कि म.प्र. नगरपालिका निर्वाचन नियम में प्रावधान है कि "कोई मतदान अभिकर्ता, कोई मतदान अधिकारी, कोई पीठासीन अधिकारी और कोई अन्य लोक सेवक जिन्हें रिटर्निंग ऑफिसर कर्त्तव्यारूढ़ माने, निर्वाचन कर्त्तव्य मतपत्र के हकदार होंगे।" नगरीय निकाय निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन कर्त्तव्य मतपत्र दिये जायेंगे।

निर्वाचन मतपत्र के लिये आवेदन पत्र प्रारूप 19 में और निर्वाचन कर्त्तव्यारूढ़ मतदाता के द्वारा घोषणा प्रारूप 19 'ग' में नियत है। निर्वाचन कर्त्तव्य मतपत्र जिलों को उपलब्ध कराये गये हैं। राकेश सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन कर्त्तव्य मतपत्र संबंधी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

सोर्स-mpbreaking

Tags:    

Similar News