जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों में अधिकारियों और कर्मचारियों पर एक्शन का दौर जारी है, आए दिन लापरवाही पर कार्रवाई कलेक्टरों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल जबलपुर में पदस्थ महिला जेल प्रहरी रूपाली दुबे को खुली जेल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने पर मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के अंतर्गत कदाचन की श्रेणी में मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उनकी पोस्टिंग सिहोरा जेल में रहेगी।इधर, वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

सोर्स-mpbreaking

Tags: