जनता से रिश्ता : नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह जी ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम जी को पत्र लिखकर संवैधानिक पद की मर्यादा और स्थापित परंपराओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पत्र में लिखा है कि विधानसभा अध्यक्ष के बेटे राहुल गौतम जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे थे ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष बेटे के लिए चुनावी प्रचार प्रसार में लगे थे, इससे विधानसभा के सदस्यों को ठेस पहुंची है। डॉ गोविंद सिंह ने अध्यक्ष को लिखे पत्र में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का उदाहरण दिया है।

सोर्स-mpbreaking

Tags: