वर्षीतप आराधको का नवकार सोश्यल ग्रुप के तत्वाधान में काठेड परिवार करेगा बहुमान

Update: 2025-04-27 17:29 GMT
Nagda- नवकार सोश्यल ग्रुप के तत्वावधान में जैन समाज के धर्मावलम्बियो में चल रहे वर्षीतप आराधको का बहुमान एवं चौबीसी का आयोजन होगा। यह आयोजन दिनांक 28 अप्रेल 2025 सोमवार को रात्रि 8.15 बजे जवाहर मार्ग स्थित महावीर भवन में आयोजित होगा।
नवकार सोश्यल ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष राजेश सकलेचा भाईजी ने बताया कि वर्षीतप 13 माह का होता है जिसमें तपस्वी द्वारा एक दिन भोजन व एक दिन उपवास रखा जाता है। इस दौरान बीच-बीच में बेले की तपस्या भी आती है। इसे उग्र वर्षीतप भी कहा जाता है। सभी तपस्वियो के वर्षीतप की पूर्णाहूति 30 अप्रेल 2025 को होगी।
सकलेचा ने बताया कि जैन समाज के 10 आराधको का बहुमान ग्रुप द्वारा शाल, माला भेंट कर किया जायेगा। सम्पूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी अजीतकुमार सिद्धार्थ कांठेड़ परिवार रहेंगे।
ये है उग्र तपस्वी-
वर्षीतप करने वाले तपस्वी संगीता सकलेचा, हीरामणी ओरा, संगीता दलाल, मुन्नीबेन छोरिया, प्रतिभा बुरड़, पुष्पा ओरा, बिन्दु कांठेड़, मोहनबाई कोठारी, मंजुबाला कांकरिया, जयश्री चौधरी है।
इस आयोजन को लेकर ग्रुप सदस्यो द्वारा शनिवार को तपस्वियों के घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र बांटे गये। कार्ड वितरण के दौरान शरद जैन, अमित बम, सिद्धार्थ कांठेड़, राजा कर्नावट, प्रशान्त नाहर मौजुद रहे।
Tags:    

Similar News