जन आक्रोश यात्रा को मिला भारी जन समर्थन: राजेन्द्र तोमर

Update: 2023-10-04 13:02 GMT
बेगमगंज। सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के नेतृत्व में पहुंची जन आक्रोश यात्रा को भारी समर्थन मिलने का दावा करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र से लेकर सिलवानी विधानसभा एवं गैरतगंज क्षेत्र के दर्जनों स्थानों पर जगह-जगह सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ कांग्रेस के पक्ष में समर्थन देने का वायदा करते हुए कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की।
इस अवसर पर सैकड़ो लोगों ने जन आक्रोश यात्रा के नायक अजय सिंह राहुल भैया से इस बार क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग भी रखी। श्री तोमर के नेतृत्व में सैकड़ो वाहनों से पहुंचे और उनका भव्य स्वागत किया गया। सांची विधानसभा क्षेत्र के गैरतगंज में दो सौ भाजपाइयों द्वारा अजय सिंह के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने पर उन्होंने सभी का पुष्पमालाओं से मंच पर स्वागत किया। फोटो - मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में पहुंचे वाहनों से सैकड़ो कार्यकर्ता द्वारा किया स्वागत।
Tags:    

Similar News

-->