Jabalpur जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां संपत्ति विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। रिश्तों को शर्मसार करने वाला यह दोहरा हत्याकांड घामपुर थाना क्षेत्र के लालमाटी स्थित वल्दी कोरी के कब्रिस्तान में हुआ। पुलिस के मुताबिक, बबलू चौधरी नाम के शख्स ने अपने बड़े भाई संजय चौधरी और भाभी बबीता चौधरी की चाकू मारकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Tags: