Jabalpur जबलपुर: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में दहेज की मांग से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. 19 साल की युवती की उसके मंगेतर और उसके दोस्त ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक युवती ने शादी से पहले 5 लाख रुपये दहेज की मांग किए जाने पर रिश्ता तोड़ दिया था, जिससे नाराज़ होकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया|प्रेम संबंध होने के कारण परिजनों ने विवाह तय करते हुए सगाई कर दी थी। युवक के द्वारा दहेज में पांच लाख रूपये की मांग करने पर युवती ने शादी तोड दी थी। नाराज प्रेमी ने अपने साथ मिलकर युवती पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.विवाह की तिथि फरवरी माह में निर्धारित थी|
साहिल ने युवती के परिजनों के घर फोन कर दहेज में पांच लाख रूपये मांगते हुए गाली-गलौज की थी। जिसके कारण युवती ने शादी तोडते हुए युवक से रिश्ता समाप्त कर लिया था। युवक का षंक था कि युवती का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध में है। जिसके कारण उसने शादी तोडी है। साहिल ने युवती को फोन कर धमकी भी दी थी|पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले साहिल रजक ने ऋचा के परिजनों को फोन कर 5 लाख रुपये दहेज की मांग की और गाली-गलौज भी की. इस व्यवहार से आहत होकर ऋचा ने शादी तोड़ दी और साहिल से संबंध खत्म कर लिए. इसके बाद साहिल को शक होने लगा कि ऋचा किसी और से बात कर रही है. इसी संदेह में वह उसे लगातार फोन पर धमकाने लगा|
गुरुवार रात साहिल अपने दोस्त अजय के साथ मोटरसाइकिल से रिछाई औद्योगिक क्षेत्र पहुंचा. जब ऋचा फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौट रही थी, तभी दोनों ने उसे रास्ते में रोक लिया. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने धारदार चाकू से ऋचा पर हमला कर दिया. उसकी गर्दन पर एक और सीने पर तीन से चार वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई|घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से ऋचा को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया|
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साहिल रजक और उसके साथी अजय को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना से पहले आरोपियों ने कोई योजना बनाई थी या नहीं और क्या इस अपराध में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था|