Jabalpur जबलपुर : अब मध्य प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर पर रील के लिए स्टंट करने, कूड़ा फैलाने और अन्य गैर-ज़िम्मेदाराना गतिविधियों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
जबलपुर के नवनिर्मित फ्लाईओवर का उद्घाटन 23 अगस्त को हुआ था। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि यह फ्लाईओवर स्टंट वीडियो, लापरवाही से गाड़ी चलाने और कूड़ा फैलाने का केंद्र बन गया है। इसी के चलते प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। इसे देखते हुए नगर निगम की टीम ने ऐसी गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है।