Jabalpur: अपहरण के आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस टीम को बोलेरो ने कुचला

Update: 2025-08-28 07:04 GMT
Jabalpur जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में अंधमुख बाईपास के पास बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया। यादव कॉलोनी थाने की टीम एक लड़की के अपहरण के मामले में आरोपियों को पकड़ने निकली थी, तभी अचानक एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
इस टक्कर में संजीवनी नगर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अभिषेक शिंदे गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। वहीं, हादसे में एएसआई दानी सिंह नर्ते और कांस्टेबल आशुतोष भारती भी बुरी तरह घायल हो गए, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी संपत उपाध्याय समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे में शामिल बोलेरो वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक शिंदे पहले कई थानों में तैनात रह चुके हैं और कई बार अकेले अपराधियों से भिड़ चुके हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार रात टीम सड़क किनारे खड़ी होकर आरोपियों के बस से आने का इंतजार कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। फिलहाल, पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या यह एक साधारण सड़क दुर्घटना थी या किसी ने सुनियोजित तरीके से हमला किया है। मामले की गहन जांच जारी है।
Tags:    

Similar News