Jabalpur : बेटे के सामने पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Update: 2025-12-09 03:58 GMT
Jabalpur जबलपुर: जबलपुर के गढ़ा थाना इलाके में तीन आरोपियों ने बेटे के सामने ही पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपियों ने दुकान पर काम करने वाले बेटे और दो कर्मचारियों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी फरार हैं और उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
गढ़ा थाना इंचार्ज प्रसन्न कुमार शर्मा के मुताबिक, गुप्तेश्वर के इंदिरा मोहल्ला निवासी मोनू चक्रवर्ती (45) सुविधा मार्केट कोल माइंस चौपाटी पर चाइनीज स्टॉल लगाते थे। उनके बेटे नितिन चक्रवर्ती भी उनके स्टॉल के बगल में चाट-फुल्की का स्टॉल लगाते थे। रविवार रात करीब 8:30 बजे अमन चक्रवर्ती, तस्सू यादव और रोहित झारिया ने अपनी मोटरसाइकिल उनके स्टॉल के सामने खड़ी की। इसके बाद तीनों लोगों ने मोनू चक्रवर्ती को गालियां देना शुरू कर दिया। बेटे ने विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। जब पिता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो तीनों लोगों ने उन्हें चाकू मार दिया। पिता के सीने के बाएं हिस्से, पेट, कमर और चेहरे पर चोटें आईं। आरोपी युवक ने बेटे और दुकान के कर्मचारी गोलू केवट और सूरज केवट पर हमला किया और भाग गया।
घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच के बाद मोनू चक्रवर्ती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी रोहित झारिया को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।
Tags:    

Similar News