Jabalpur Accident: मध्यप्रदेश के जबलपुर में मंगलवार को एक ट्रक के फ्लाईओवर से एक कार और एक मोटरसाइकिल के ऊपर गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर शाहपुरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर दोपहर करीब तीन बजे हुई।
एसडीओपी लोकेश डावर ने बताया कि ट्रक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से नीचे सर्विस रोड पर चल रही एक कार और मोटरसाइकिल पर गिर गया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक और मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित चार अन्य घायल हो गए। डावर ने बताया कि मोटर साइकिल सवार मृतक की पहचान नटवारा निवासी बलराम यादव (35) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि चालक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
Tags: