Indore: आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Update: 2024-09-24 07:31 GMT
Indore इंदौर: इंदौर के गांधी नगर इलाके में सुपर कॉरीडोर पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक तौर पर मामला आपसी रंजिश का सामने आया हैै।
बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का बलराम है। वह मकान निर्माण के काम से जुड़ा था। उसकी कुछ लोगों से लेनदेन को लेकर आपसी विवाद था। उस दिन सरेआम गोली चला कर मौत के घाट उतारा गया।
गोली लगने के बाद घायल युवक को अरविंदो अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से सबूत एकत्र किए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है,ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।
Tags:    

Similar News