Indore: महिला की उसके लिव-इन पार्टनर ने शराब के नशे में हत्या कर दी, सिर दीवार पर पटक दिया
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के गुरुशंकर नगर में शुक्रवार रात को 55 वर्षीय महिला की उसके लिव-इन पार्टनर ने शराब के नशे में कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान वासु बाई के रूप में हुई है। उसकी बेटी ने बताया कि वह अपने चार बच्चों को छोड़कर पिछले डेढ़ साल से आरोपी रवि शतावरे के साथ रह रही थी। वासु बाई और रवि दोनों ही शराब पीने के आदी थे। घटना वाली रात दोनों ने साथ में शराब पी। कथित तौर पर कहासुनी के दौरान वासु ने रवि को गाली दी, जिससे वह भड़क गया। गुस्से में उसने कथित तौर पर कई बार उसका सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।