Indoreइंदौर: मध्य प्रदेश की इंदौर नारकोटिक्स विंग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतर्राज्यीय तस्करों से 1 किलो 11 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 11 लाख रुपए बताई जा रही है. दरअसल, इंदौर नारकोटिक्स विंग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक लोडिंग पिकअप वाहन में 1 किलो 100 ग्राम एमडी ड्रग्स बड़ी मात्रा में मंदसौर से मुंबई ले जाया जा रहा है|
डीआईजी महेश चंद के नेतृत्व में मंदसौर नारकोटिक्स विंग की टीम ने मुखबिर की सूचना के अनुसार मंदसौर नीमच मिर्जापुर फाटा पर पिकअप वाहन को घेर लिया और वाहन की तलाशी लेने पर तीन आरोपियों शमसुद्दीन, यामीन खान और समीर शेख के कब्जे से 1 किलो 11 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त करने में सफलता मिली. जब्त एमडी ड्रग्स को लहसुन की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था, हालांकि जब्त एमडी की कीमत 1 करोड़ 11 लाख रुपए बताई जा रही है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एमडी ड्रग्स मंदसौर से मुंबई ले जाया जा रहा था. पकड़ा गया आरोपी 41 किलो अफीम लेकर फरार था।