Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : इंदौर के सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पेंट फैक्ट्री में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई, जिससे ज़ोरदार धमाकों की आवाज़ से आसपास का इलाका दहल गया।

सूचना मिलने पर लक्ष्मीबाई नगर और सांवेर रोड इलाकों से दमकल गाड़ियाँ घटनास्थल पर पहुँचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू हुए।

परिसर में ज्वलनशील रसायनों की मौजूदगी के कारण आग की लपटें और भड़क गईं, जिसके बाद फैक्ट्री के अंदर रखे ड्रमों से बार-बार धमाके सुनाई देने लगे।

Tags: