Indore : आईटी, एआई के माध्यम से सरकारी कार्यों में लाया जाएगा नवाचार

Update: 2025-07-03 05:03 GMT

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : इंदौर जिला प्रशासन अब सरकारी दफ्तरों में काम को और अधिक पारदर्शी, सरल और जन-हितैषी बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग करने की दिशा में ठोस कदम उठा रहा है। इस दिशा में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में 'हैकाथॉन' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विशेषज्ञ उन्नत तकनीकों का उपयोग करके कामकाज को बेहतर बनाने के बारे में सुझाव देंगे। यह जानकारी बुधवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समय-सीमा पत्रों के निराकरण (टीएल) बैठक और अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक में दी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि हैकाथॉन में आईटी और एआई क्षेत्र के विशेषज्ञों, इनोवेटर्स और तकनीकी छात्रों को आमंत्रित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सरकारी कामकाज में तकनीकी नवाचार के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

Tags:    

Similar News