Indore इंदौर: इंदौर के एमआईजी और खजराना क्षेत्र के बीच ओवरब्रिज पर शनिवार रात करीब 2 बजे एक निजी कंपनी का आयशर वाहन पलट गया. इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा किस वजह से हुआ. एमआईजी थाना पुलिस के मुताबिक आयशर वाहन (क्रमांक एमपी 09 डीक्यू 8083) बंगाली चौराहा से रोबोट चौराहा की तरफ जा रहा था. इसी दौरान मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई और एक खंभे से टकरा गई|
झटका लगने से बस में सवार सभी यात्री घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. एक यात्री बस के नीचे फंसा रहा. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के दौरान एक व्यक्ति बस के नीचे फंसा हुआ था. घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है. हादसे की शुरुआती जांच में पता चला है कि वाहन की अत्यधिक गति मुख्य कारण थी। बताया जा रहा है कि इस ओवरब्रिज के दोनों तरफ वाहनों की गति आमतौर पर बहुत अधिक होती है। तेज गति और मोड़ पर नियंत्रण न रख पाने के कारण यह हादसा हुआ।