Indore : बदला लेने के लिए महिला पर चाकू से हमला करने के आरोप में व्यापारी समेत पांच गिरफ्तार
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अन्नपूर्णा क्षेत्र में जिम से घर जा रही महिला पर हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अपनी बस्ती में रहवासी संघ का नेतृत्व करता है। कुछ दिन पहले उसका संघ में मैनेजर के पद पर कार्यरत महिला से विवाद हुआ था। बदला लेने के लिए आरोपी ने अन्य आरोपियों को महिला की हत्या की सुपारी दी थी। डीसीपी (जोन-4) ऋषिकेश मीना ने मीडियाकर्मियों को बताया कि 2 जून की शाम महू नाका और फूटी कोठी चौराहे के बीच जिम से बाहर निकलते समय एक युवक ने चाकू से महिला पर हमला कर दिया। इलाके के 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और पुलिस आरोपियों की पहचान करने में सफल रही। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।