Indore इंदौर:मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन मासूम कुत्तों को लाठियों से पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। पूरी घटना लसूड़िया इलाके की है। पीपल फॉर एनिमल्स के पदाधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, लसूड़िया इलाके में एक व्यक्ति ने तीन कुत्तों पर लाठियों से बेरहमी से हमला कर उनकी हत्या कर दी।पीपल फॉर एनिमल्स के पदाधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।