Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : भंवरकुआं थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक 17 वर्षीय लड़की ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जहर खाने के बाद उसने अपनी एक सहेली को घटना की जानकारी दी। जब तक सहेली उसके घर पहुँची, तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान विद्या नगर निवासी अवनी सिंह के रूप में हुई है। वह 12वीं कक्षा की छात्रा थी। स्कूल से लौटने के बाद उसने अपने दोस्त को फोन पर बताया कि उसने जहर खा लिया है। वह तुरंत उसके घर पहुँचा और उसे अस्पताल ले गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।