मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने लाडली बहना सेना बनाने का किया एलान

Update: 2023-05-22 06:24 GMT

गंधवानी में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चाैहान ने कहा कि लाडली बहना याेजना का हर गांव में सही ढंक से क्रियान्वयन हाे, इसके लिए हर गांव में लाडली बहना सेना बनाई जाएगी। छाेटे गांवाें में 11 और बड़े गांवाें में 21 बहनाें की सेना हाेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लाेगाें की जिंदगी बदलना मेरी जिंदगी का उद्देश्य है। प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं।

15 अगस्त तक सरकारी विभागाें में एक लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके बाद भी भर्ती जारी रहेगी। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गाेयल, राज्यमंत्री दर्शना विक्रम की माैजूदगी में केंद्र और राज्य सरकार के बीच बदनावर के भैसाेला में प्रस्तावित पीएम मैत्री टेक्सटाइल पार्क के लिए एमओयू हुआ। जिसके बाद पीयूष गाेयल ने कहा कि इस पार्क के बनने से दाे लाख लाेगाें काे राेजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री अलग अंदाज में नजर आए। उन्हाेंने माइक थामकर बहनाें बीच फूलाें का ताराें का सबका कहना है...गीत गाया। सीएम और केंद्रीय मंत्रियाें काे तीर कमान भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। महिलाओं के नाम पर प्रदेश में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रियां हाे रही हैं। क्याेंकि सरकार महिलाओं काे टैक्स में छूट दे रही है। लाडली लक्ष्मी योजना प्रारंभ करने से प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य आसान हुआ है।

अब लाडली बहना योजना से मिलने वाली राशि से महिलाओं को छोटे-छोटे खर्चों के लिए पति पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। उन्हाेंने कहा कि वर्ष 2017 में विशेष पिछड़ी जनजातियों बेगा सहरिया और भारिया के लिए 1000 रुपए प्रतिमाह देने की याेजना शुरू की थी। इसमें विस्तार करते हुए लाडली बहना याेजना बनाई है। 10 जून से महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिलने लगेगा। उन्हाेंने सीएम राइज स्कूल काे लेकर कहा कि बच्चाें काे लेने और छाेड़ने के लिए बस चलाई जाएगी।

Tags:    

Similar News