Raisen, रायसेन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह के तहत रायसेन जिले सहित मध्यप्रदेश के सभी ज़िलों में हिंदू समरसतासम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इन सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य सकल हिंदू समाज की एकता जात-पात ऊंच नीच को खत्म करना है। तहसील बरेली और रायसेन में 150 हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 20दिसंबर 2025 से आगामी 20जनवरी 2026 तक हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रचना के अनुसाररायसेन और बरेली में 91विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। हिंदी हिंदू सम्मेलनों को लेकर सभी मंडल बस्तियों एवं हिंदू सम्मेलन संचालन समितियों द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। इन हिंदू सम्मेलनों में 1000 से लेकर 4000 तक संख्या पहुंचेगी। कुछ हिन्दू सम्मेलन सेवा क्षेत्र और जनजातीय बस्तियों में भी आयोजित होंगे। पहला हिंदू सम्मेलन 20 दिसंबर को गैरतगंज खंड के देवनगर में आयोजित होगा। इस हिंदू सम्मेलन में करीब 5000 लोग शामिल होंगे ।इन हिंदू सम्मेलनों में हनुमान चालीसा पाठ ,भारत माता की आरती जन जागरण के लिए आयोजित की जाएगी।