Gwalior : पुराना मकान गिरा, शिकायतें नज़रअंदाज़ करने पर भड़के लोग

Update: 2025-08-05 14:05 GMT
 Gwalior ग्वालियर : मंगलवार को एक पुराना जर्जर मकान अचानक ढह गया। जानकारी के अनुसार, यह मकान काफी समय से जर्जर हालत में था और स्थानीय लोगों ने इसकी कई बार शिकायत भी की थी, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकान के अंदर या आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, मकान के पास खड़े कई दोपहिया वाहन मलबे में दब गए, जिससे वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान हुआ है।
Tags:    

Similar News