Gwalior ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गुरुवार सुबह 6 साल के बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है. मां बच्चे को स्कूल ले जा रही थी, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश आए और महिला की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया. इसके बाद बच्चे का अपहरण कर ले गए, यह घटना मुरार थाना क्षेत्र के सीपी कॉलोनी की है, बच्चे का नाम शिवाय है|
चीनी कारोबारी राहुल गुप्ता के बेटे का अपहरण हुआ है, बदमाश लाल रंग की बाइक पर आए थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है|
Tags: