Gwalior : होटल में लिफ्ट 20 फीट की ऊंचाई से गिरी, 4 लोगों की फ्रैक्चर हुई, प्रबंधन भागा
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : ग्वालियर में गुरुवार दोपहर एक निजी होटल की लिफ्ट 20 फीट की ऊंचाई से गिर जाने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से चार के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच करने नगर निगम की टीम होटल पहुंची तो प्रबंधन के लोग भाग गए। यह बड़ा हादसा ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित होटल रॉयल इन में हुआ। जानकारी के मुताबिक होटल की लिफ्ट लड़खड़ाकर करीब 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई।