Gwalior: नशीला पदार्थ देकर युवती से दुष्कर्म

Update: 2025-08-06 01:36 GMT
Gwalior ग्वालियर: रमटापुरा इलाके में रहने वाली एक युवती ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई के दौरान नीतू परिहार, राजवीर परिहार, पूजा गुर्जर और रवि गुर्जर पर मानव तस्करी का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। युवती का कहना है कि उसे बेच दिया गया। फिर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। एक आरोपी ने उसे पिस्टल और बंदूक दिखाकर धमकाया भी।युवती का आरोप है कि 8 जुलाई को उसकी मुलाकात नीतू परिहार से हुई। नीतू उसे अपने घर ले गई। जहां उसके पति राजवीर ने उसके साथ गलत काम किया। 11 जुलाई को उसे पूजा गुर्जर को बेच दिया गया।
पूजा गुर्जर, रवि गुर्जर उसे कार में ले गए। फिर वे उसे एक घर में ले गए और बंधक बना लिया। यहां रवि गुर्जर उसका यौन शोषण करता रहा।वहीं, कछुआ के पूर्व सरपंच परशराम ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है कि गेंडेवाली रोड इलाके में रहने वाली एक महिला ने उसके बेटे कमल किशोर के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई थी। पूर्व सरपंच ने शिकायत दी है कि लड़की ने उसके बेटे से 10 लाख रुपए मांगे थे। जब उसने पैसे नहीं दिए तो लड़की और उसके परिवार वाले उसके बेटे से रंजिश रखने लगे। बेटा फिलहाल जमानत पर है। वह ससुराल जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह यहां नहीं पहुंचा। आशंका है कि लड़की ने ही उसका अपहरण किया है।
Tags:    

Similar News