Gwalior ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े एक युवती को कई गोलियां मारी गईं, जिससे पूरा इलाका दहल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना रूप सिंह स्टेडियम के पास हुई और हमलावर ने लड़की को रोका और उसके चेहरे पर कई गोलियां चलाईं। उसे 4-5 गोलियां लगीं और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
आस-पास तैनात पुलिसकर्मियों ने हमलावर को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने उन पर भी पिस्तौल तान दी। उसे काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, आगे की जाँच की जा रही है और हमले के पीछे के मकसद का पता लगाया जा रहा है। विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।