Gwalior ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के महाराज पूरा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में एक पिता ने अपनी पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुत्री का चार दिन बाद विवाह होना था। पुलिस सूत्रों के अनुसार आदर्श नगर में रहने वाली तनु गुर्जर अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पकड़े हुई थीं। वही पिता ने उसका रिश्ता वायुसेना में पदस्थ एक युवक से तय किया था। चार दिन बाद उसकी शादी होना थीं।
युवती से विवाद के चलते पुलिस ने उसकी कॉउंसलिंग भी की। नहीं मानने पर गुस्से में पिता महेश गुर्जर जो हाईवे पर ढाबा चलाता है, ने कल रात्रि चचेरे भतीजे की साथ तनु क़ो चार गोली मारी, जिससे तनु की मौत हो गयी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पिता महेश क़ो गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसका चचेरा भतीजा राहुल अभी फरार हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही हैं।
Tags: